Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentRituraj Singh Died:नहीं रहे 'अनुपमा' फेम एक्टर ऋतुराज सिंह,कार्डियक अरेस्ट के चलते...

Rituraj Singh Died:नहीं रहे ‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह,कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

मशहूर टीवी एक्‍टर ऋतुराज सिंह का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि बीती रात कार्डिएक अरेस्‍ट आने के कारण उनकी मौत हो गई है. ऋतुराज कई वेबसीरीज, फिल्‍मों और टीवी सीरियल्‍स में काम कर चुके हैं. आखिरी बार उन्‍हें नंबर वन टीआरपी वाले सीरियल अनुपमा (Anupama) में देखा गया था. बता दें कि ऋतुराज पैनक्रियाज की समस्‍या से जूझ रहे थे और अस्‍पताल में भर्ती थे. ऋतुराज के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त एक्टर अमित बहल ने कन्फर्म की है.

उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित ‘होगी अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट और अदालत’, ‘दीया और बाती’ हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image