Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsFacebook hacking case : क्रिकेटर रिंकू सिंह का ‘फेसबुक’ अकाउंट हैक, अलीगढ़...

Facebook hacking case : क्रिकेटर रिंकू सिंह का ‘फेसबुक’ अकाउंट हैक, अलीगढ़ में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। रिंकू ने फोन पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनके भाई ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस साइबर अपराध शाखा हैकिंग के स्रोत का पता लगाने और किसी संभावित वित्तीय नुकसान या दुरुपयोग की जांच कर रही है।

Facebook hacking case : अलीगढ़। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) का ‘फेसबुक’ अकाउंट हैक हो गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें कोई वित्तीय धोखाधड़ी हुई है या नहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार ने बताया कि रिंकू सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें फोन पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की सूचना दी थी।

रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, साइबर सेल ने शुरू की जांच

एसएसपी ने बताया कि इसके बाद क्रिकेटर के भाई सोनू सिंह ने बुधवार को अलीगढ़ के साइबर प्रकोष्ठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह अपने व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के कारण पिछले कई महीनों से अपने ‘फेसबुक अकाउंट’ पर सक्रिय रूप से नजर नहीं रख रहे थे।

एसएसपी कुमार ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि ‘फेसबुक अकाउंट’ कब हैक हुआ। साइबर अपराध शाखा ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ‘हैकिंग’ के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ‘हैकिंग’ से किसी तरह का वित्तीय नुकसान तो नहीं हुआ है अथवा खाते का दुरुपयोग तो नहीं हुआ है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular