Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRCA अध्यक्ष पद से वैभव गहलोत ने दिया इस्तीफा,अपने खिलाफ साजिश पर...

RCA अध्यक्ष पद से वैभव गहलोत ने दिया इस्तीफा,अपने खिलाफ साजिश पर खुद ही कर दिया ये खुलासा

जयपुर, राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.गहलोत ने ऐसे समय में अपना पद छोड़ा है जब राजस्थान राज्य खेल परिषद (आरएसएससी) ने बकाये का भुगतान न करने पर सवाई मानसिंह स्टेडियम और RCA कार्यालय को शुक्रवार को सील कर दिया था.सवाई मानसिंह स्टेडियम को अगले महीने से IPL के मैचों की मेजबानी करनी है.

वैभव गहलोत ने बयान में कहा,”RCA कार्यालय में जल्दबाजी में ताला लगा दिया गया.अब मुझे निशाना बनाकर RCA में अविश्वास का माहौल पैदा किया जा रहा है. यह मेरे लिए असहनीय स्थिति है.”उन्होंने कहा,” राज्य में IPL मैचों के आयोजन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो और क्रिकेट को नुकसान ना हो, इसलिए मैं राज्य की क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों को इस स्थिति से बचाने के लिए स्वेच्छा से RCA अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं.”

गहलोत ने कहा कि वह जानते हैं कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुझे बस इतना कहना है कि RCA के किसी अधिकारी या सदस्य ने मुझसे कोई चर्चा नहीं की और ना ही किसी मसले पर असहमति जताई.यदि ऐसा होता तो मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे देता.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image