Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessRBI Monetary Policy : RBI ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ रेट...

RBI Monetary Policy : RBI ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत किया.

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर के अनुमान को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है.निजी उपभोग में सुधार तथा ग्रामीण क्षेत्र की मांग मजबूत होने से केंद्रीय बैंक ने वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया है.

RBI के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को यहां द्विमासिक मौद्रिक नीति पेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी अनुमान के अनुसार 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है.उन्होंने कहा,’2024-25 में अभी तक घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत हैं. घरेलू मांग बढ़ने से विनिर्माण गतिविधियों में तेजी आई है.विभिन्न आर्थिक संकेतकों से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र की रफ्तार भी कायम है.

गवर्नर ने कहा कि कुल मांग का मुख्य आधार निजी खपत है और शहरी क्षेत्रों में स्थिर विवेकाधीन खर्च के साथ इसमें सुधार हो रहा है. कृषि क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार से ग्रामीण मांग में पुनरुद्धार देखा जा रहा है और गैर-खाद्य कर्ज में विस्तार से भी गतिविधियों में तेजी जारी है.उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा सामान्य से अधिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वानुमान से खरीफ उत्पादन को बढ़ावा मिलने और जलाशयों का स्तर बढ़ने की उम्मीद है.

गवर्नर ने कहा,”इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.पहली तिमाही में वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 7.2 प्रतिशत रहेगी.जोखिम समान रूप से संतुलित हैं.’

उन्होंने कहा कि बैंकों और कंपनियों के मजबूत बही-खाते, पूंजीगत व्यय पर सरकार के निरंतर जोर, उच्च क्षमता उपयोग और कारोबार को लेकर भरोसा निवेश गतिविधियों के लिए अच्छा संकेत है.गवर्नर ने कहा, वैश्विक व्यापार की संभावनाओं में सुधार से बाहरी मांग को बढ़ावा मिलना चाहिए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular