Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सोशल...

अभिनेता रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए पोस्ट में लिखी यह बात,जानें

नई दिल्ली, अभिनेता रणवीर सिंह के ‘डीपफेक’ वीडियो का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.उनके प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी.पिछले सप्ताह, रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें उन्हें अपना राजनीतिक विचार प्रकट करते देखा जा सकता था.

वीडियो से की गई छेड़छाड़

मूल ‘क्लिप’ एक साक्षात्कार का हिस्सा है जो उन्होंने फैशन शो के लिए वाराणसी में दिया था.ऐसा लगता है कि कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर मूल ‘क्लिप’ में छेड़छाड़ की गई है.अभिनेता के प्रवक्ता के अनुसार, सिंह ने पुलिस में एक शिकायत दायर की थी और आगे की जांच के लिए साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने प्राथमिकी दर्ज की है.

AI का इस्तेमाल कर तैयार किया वीडियो

प्रवक्ता ने बयान में कहा,”हमने पुलिस में शिकायत दायर की और कृत्रिम मेधा प्रौद्योगिकी(AI)का इस्तेमाल कर तैयार किये गए रणवीर सिंह के ‘डीपफेक’ वीडियो का प्रसार करने वाले हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, अभिनेता ने ‘एक्स’ पर चेतावनी देते हुए पोस्ट किया था, ‘‘डीपफेक से बचो दोस्तों.’’

आमिर खान भी हो चुके डीपफेक का शिकार

एक अधिकारी ने बताया कि रणवीर सिंह से पहले, एआई प्रौद्योगिकी से संपादित की गई अभिनेता आमिर खान की एक ‘क्लिप’ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.खान के ‘डीपफेक’ वीडियो के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी.उस वीडियो में खान को एक राजनीतिक दल का कथित तौर पर प्रचार करते देखा जा सकता था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image