Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsRana Goswami Resign: हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस...

Rana Goswami Resign: हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस को असम में बड़ा झटका !

Rana Goswami Resign: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.हिमाचल में चल रहे सियासी संकट के बीच अब कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है.कांग्रेस की असम इकाई के दिग्गज नेता राणा गोस्वामी बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली रवाना हो गए जहां उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है.

हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले गोस्वामी जोरहाट से विधायक रह चुके हैं. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा भेजने के तुरंत बाद गोस्वामी दिल्ली के लिए रवाना हो गए,जहां उनके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की संभावना है

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बोले हिमंता विस्वा सरमा

राणा गोस्वामी के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.गोस्वामी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता रहे हैं और अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो मैं उनके फैसले का स्वागत करूंगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular