Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAyodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: गंगा दशहरा पर राम मंदिर में विराजमान...

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: गंगा दशहरा पर राम मंदिर में विराजमान हुए ‘राजा राम’, अयोध्या में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

Ram Darbar Pran Pratishtha: गंगा दशहरा के अवसर पर अयोध्या के भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर भगवान राम के ‘राजा राम’ रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनेक धर्माचार्यों ने भाग लिया। सीएम योगी ने सभी विग्रहों का अभिषेक कर पूजन किया।

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर की पहली मंजिल पर गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान राम के ‘राजा राम’ रूप की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई. इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनेक धर्माचार्यों ने भाग लिया. सीएम ने सभी विग्रहों का अभिषेक किया. इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से अनावरण हटाया गया.राजा राम का आभूषणों से श्रृंगार किया गया.

Image Source: PTI

बता दें कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर परिसर में रामलला की मूर्ति का पहला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में किया गया था. उस समय राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच आयोजित किया गया. मुख्य राम दरबार के अलावा, राम मंदिर परिसर के भीतर 8 अन्य मंदिरों का अभिषेक भी किया गया.

गंगा दशहरा का क्या महत्व ?

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, गंगा दशहरा वह दिन होता है जब राजा भगीरथ की तपस्या से प्रभावित होकर पवित्र नदी गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है और यह पुण्य, तपस्या एवं मानवता के सामूहिक कल्याण का प्रतीक है.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया कि गंगा दशहरा पर किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल देता है. उन्होंने कहा, ‘शायद यही वजह है कि राम मंदिर न्यास ने राजा राम के अभिषेक के लिए इस दिन को चुना.’

इसे भी पढ़ें: Indore Couple Missing: इंदौर कपल केस में मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा का आया बयान, CBI जांच की मांग पर कही ये बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image