Wednesday, June 3, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, आज तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, आज तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम फिर बदलने वाला है। 3 और 4 जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ और बारिश की संभावना है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है.

3 और 4 जून को कहां-कहां होगी बारिश ?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 3 और 4 जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

एक सप्ताह तक हीटवेव और गर्मी से मिल सकती राहत

IMD का कहना है कि आंधी और बारिश के प्रभाव से अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. इसके चलते लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बुधवार सुबह तक के 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं वर्षा और धूलभरी आंधी देखने को मिली. जैसलमेर जिले के रामगढ़ में सर्वाधिक 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. राज्य का सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने तेज अंधड़ और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: जॉन अब्राहम के बिना नहीं बन पाती ‘भारत भाग्य विधाता’, कंगना रनौत ने सुनाया टाइटल से जुड़ा खास किस्सा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image