Wednesday, June 3, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentजॉन अब्राहम के बिना नहीं बन पाती 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत...

जॉन अब्राहम के बिना नहीं बन पाती ‘भारत भाग्य विधाता’, कंगना रनौत ने सुनाया टाइटल से जुड़ा खास किस्सा

Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत ने बताया कि उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता का टाइटल पहले जॉन अब्राहम के नाम पर रजिस्टर्ड था। कहानी से प्रभावित होकर कंगना ने फिल्म का नाम बदलने का सुझाव दिया और जॉन से अनुमति मांगी। जॉन ने बिना किसी शुल्क के टाइटल इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी।

Bharat Bhhagya Viddhaata: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में एक दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म के टाइटल के उपयोग के लिए उन्हें अभिनेता जॉन अब्राहम से अनुमति लेनी पड़ी थी, क्योंकि यह टाइटल पहले से उनके नाम पर रजिस्टर था. खास बात यह रही कि जॉन अब्राहम ने बिना किसी पैसे की मांग किए यह टाइटल यूज करने की अनुमति दे दी.

‘पहले नर्सेज ऑफ कामा’ था नाम

कंगना ने बताया कि जब यह फिल्म उनके पास आई थी, तब इसका नाम ‘नर्सेज ऑफ कामा’ था. हालांकि, फिल्म की कहानी सुनने के बाद उन्हें लगा कि यह सिर्फ अस्पताल के कर्मचारियों की कहानी नहीं, बल्कि भारत की अदम्य भावना, साहस और सेवा भाव को दर्शाती है. इसी कारण उन्होंने फिल्म का नाम ‘भारत भाग्य विधाता’ रखने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि जब पता चला कि यह शीर्षक पहले से जॉन अब्राहम के पास रजिस्टर है, तो उन्होंने सीधे उन्हें फोन किया. जॉन ने बिना किसी औपचारिकता या शुल्क की मांग के शीर्षक इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी.

26/11 हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

भारत भाग्य विधाता मुंबई में हुए 2008 मुंबई हमले की भयावह रात की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म में दिखाया गया है कि जब पूरा शहर आतंक के साये में था, तब कामा अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड, लिफ्ट ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारियों ने किस तरह साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया.

फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन मनोज तापाडिया ने किया है. इसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

12 जून को होगी रिलीज

भारत भाग्य विधाता का निर्माण ‘पेन स्टूडियोज’, ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ और ‘परमहंस क्रिएशन्स’ ने किया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौरतलब है कि कंगना रनौत और जॉन अब्राहम इससे पहले ‘शूटआउट एट वडाला’ में साथ काम कर चुके हैं’.

ये भी पढ़ें: भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा का कमाल, एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को 2 बार हराकर रचा इतिहास


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image