Wednesday, June 3, 2026
HomeIndiaRBI ने 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया? वायरल दावों के...

RBI ने 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया? वायरल दावों के बीच रिजर्व बैंक का बड़ा बयान आया

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि भारत का भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर स्थिर है। पीआईबी ने भी इन दावों को भ्रामक बताया। साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ने की जानकारी दी गई है।

RBI Gold Reserve News : मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के स्वर्ण भंडार को लेकर चल रही अटकलों और खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को स्पष्ट किया कि भारत के भौतिक स्वर्ण भंडार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है और यह 880.52 टन के स्तर पर स्थिर बना हुआ है।

आरबीआई का यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी मुद्रा भंडार पर संभावित दबाव को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है। इन खबरों के सामने आने के बाद वित्तीय बाजारों और निवेशकों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

RBI ने दिया बयान, स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ

केंद्रीय बैंक ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, आरबीआई स्पष्ट रूप से कहना चाहता है कि इस तरह की खबरें पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। बैंक ने दोहराया कि उसके स्वर्ण भंडार में कोई बदलाव नहीं हुआ है और भारत की सोने की होल्डिंग पहले की तरह सुरक्षित बनी हुई है। आरबीआई ने आम जनता और निवेशकों से अपील की है कि वे इस तरह की अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही मानें।

इस बीच, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने भी इन दावों की तथ्यात्मक जांच (फैक्ट-चेक) करते हुए संबंधित खबरों को भ्रामक बताया है। पीआईबी ने कहा कि आरबीआई द्वारा सोना बेचने संबंधी दावों का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। सितंबर 2025 के अंत में यह 13.92 प्रतिशत थी, जो 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70 प्रतिशत और 22 मई 2026 तक 16.85 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह दर्शाता है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image