Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान के कोटा,उदयपुर सहित इन जिलों में आज...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के कोटा,उदयपुर सहित इन जिलों में आज होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जयपुर, राजस्थान में मॉनसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में धौलपुर जिले में कई जगह बहुत भारी बारिश हुई.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा हुई.इस दौरान जयपुर, अलवर, बारां जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा और धौलपुर जिले में कहीं कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गई है.

धौलपुर के सरमथुरा में हुई सर्वाधिक बारिश

इस दौरान सर्वाधिक बारिश धौलपुर के सरमथुरा में 120 मिलीमीटर व हनुमानगढ़ के गोलूवाला में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज किया गया.

मॉनसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर,सीकर से होकर गुजर रही

मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो गया है तथा वर्तमान में झारखंड के ऊपर बना हुआ है.मॉनसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है.

आज इन जिलों में हो सकती तेज बारिश

आज 24 जुलाई को भी भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कोटा, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में 4-5 दिन जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां

पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image