Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: प्रदेश में आगामी 3-4 दिन जारी रहेगा बारिश का...

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आगामी 3-4 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

जयपुर, राजस्थान में बीते 24 घंटे में जोधपुर और बाड़मेर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी और बारिश होने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी 3-4 दिन मॉनसून सक्रिय रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मेघ गर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के भीलवाड़ा, सीकर ,करौली, अजमेर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही कहा है कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन (आकाशीय बिजली गिरना) के साथ / मध्यम से तेज वर्षा दौर होने की तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा की प्रबल संभावना है.

इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर,नागौर,सवाईमाधोपुर,टोंक, झुंझुनूं,चूरू,बूंदी,कोटा,पाली,चित्तौड़गढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, और साथ ही कहा है कि इन जिलों में मेघगर्जन के साथ कही- कही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

प्रदेश में कहां-कहां हुई बारिश ?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई. इस दौरान जयपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, जोधपुर व बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा तथा बूंदी जिले में कहीं कहीं अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है.

नैनवां में सबसे अधिक 141 मिलीमीटर बारिश

सबसे अधिक 141 मिलीमीटर बारिश बूंदी के नैनवां में हुई। भीलवाड़ा के आसींद में 102 मिमी., करौली के कुडगांव में 101 मिमी., जोधपुर में 90.6 मिमी., टोंक के दूनी में 86 मिमी. व जयपुर के आंधी में 80 मिमी. बारिश हुई जो भारी श्रेणी में आती है। राज्य में और भी जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image