Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में मॉनसून पड़ा कमजोर, जानें फिर कब...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मॉनसून पड़ा कमजोर, जानें फिर कब होगा एक्टिव ?

जयपुर, राजस्थान में मॉनसून पिछले कुछ दिनों में कमजोर हुआ है जहां बीते 24 घंटे में सिरोही व गंगानगर सहित कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई.वहीं मौसम विभाग ने आज 30 अगस्त यानि शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर, अजमेर और नागौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

सितंबर में जोर पकड़ सकता है मॉनसून

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अब मॉनसून अगले सप्ताह फिर से जोर पकड़ सकता है. प्रदेश में भारी और अति भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है,जो एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है.

बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश ?

वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई.इस दौरान सबसे अधिक, 48 मिलीमीटर बारिश हनुमानगढ़ के ढाबां में और 44.4 मिलीमीटर बारिश माउंट आबू में हुई. अलवर, बाड़मेर, उदयपुर और डूंगरपुर जिले में कई जगह बारिश हुई. इस दौरान सर्वाधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान फलौदी में दर्ज किया गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image