Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में 18 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज,...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 18 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जयपुर, मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से बुधवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने व भरतपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार झारखंड के ऊपर बना ‘दबाव’ आज पश्चिमी झारखंड व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया.अगले 12 घंटों में इस ‘दबाव’ के पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने और कमजोर होकर स्पष्ट रूप से कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

18 सितंबर को इन जिलों में होगी बारिश

इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी 2-3 दिन गरज के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 18 सितंबर को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

19 सितंबर को यहां हो सकती बारिश

इसी तरह, 19 सितंबर को भी गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 18-19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image