Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: राजस्थान में थमा भारी बारिश का दौर, जानें आने...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में थमा भारी बारिश का दौर, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर, राजस्थान में भारी बारिश का दौर थम गया है और बीते 24 घंटे में एक-दो जगह हल्की बारिश हुई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हुई वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. इस दौरान सर्वाधिक बारिश कुंवारिया (राजसमंद) में 7 मिलीमीटर दर्ज की गई है.

आगामी 2-3 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.वहीं आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री श्रीगंगानगर तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री धौलपुर में दर्ज किया गया.

14-17 सितंबर तक यहां होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के ऊपर बने डिप्रेशन से कमजोर होकर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके अगले 12 घंटों में और कमजोर होकर लो प्रेशर बनने की संभावना है. इसके चलते 14 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image