Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update : राजस्थान में जमकर बरस रहे बादल,नागौर और धौलपुर...

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में जमकर बरस रहे बादल,नागौर और धौलपुर जिले में भारी बारिश,आज इन जगहों पर हो सकती बरसात,IMD का अलर्ट

जयपुर,राजस्थान में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी है.वहीं नागौर व धौलपुर जिले में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक के चौबीस घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और नागौर व धौलपुर जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई है.सर्वाधिक बारिश नागौर के परबतसर में 89 मिलीमीटर व धौलपुर के सैपऊ में 65 मिलीमीटर दर्ज की गई है.

आज यहां हो सकती है बारिश

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने और दक्षिणी व पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की प्रबल संभावना है.वहीं जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

आगामी 2-3 दिन यहां होगी मध्यम बारिश

इसी तरह कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम बारिश होने की संभावना है.16 जुलाई से कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.राज्य के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम बारिश और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image