Tuesday, June 30, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में झुलसाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 2 जुलाई से भारी...

राजस्थान में झुलसाती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 2 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच IMD ने राहत की खबर दी है। 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय होगा। कोटा, उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी।

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ हल्की से भारी बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के और अधिक इलाकों में मानसून सक्रिय होने से बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

सोमवार को राजस्थान के कई शहरों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 43.6 डिग्री, बीकानेर और चूरू में 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अलवर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होते ही तापमान में गिरावट आएगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। फिलहाल लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image