Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जिलों में होगी बारिश,...

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ेगी सर्दी, IMD ने जारी किया अलर्ट

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया है. राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कहां कितना दर्ज किया गया तापमान ?

इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री, करौली में 4.2 डिग्री, जालौर व संगरिया में 4.3 डिग्री, सिरोही में 4.4 डिग्री, चूरू और दौसा में 4.7 डिग्री और बारां जिले के अंता में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रह. बुधवार की सुबह राज्य भर के लगभग सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

10 से 12 जनवरी के दौरान बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में अभी कहीं कहीं शीतलहर व शीत दिवस दर्ज होने की संभावना है. एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इस खबर को भी पढ़ें: AUS Vs SL Test: श्रीलंका से टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image