Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में होगी BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक, मुख्य सचिव...

जयपुर में होगी BRICS देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की तैयारियों की समीक्षा

Rajasthan News: 12-13 अगस्त को जयपुर में होने वाली BRICS देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, आवास और मीडिया प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगामी 12 एवं 13 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्रिक्स (BRICS) देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शामिल अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठक के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करें।

सुरक्षा से लेकर मीडिया प्रबंधन तक सभी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, अतिथियों के आवागमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीडिया समन्वय, प्रोटोकॉल, आवास तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखे ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अतिथियों को मिले प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य का उत्कृष्ट अनुभव

मुख्य सचिव ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने आ रहे प्रतिनिधियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक आतिथ्य का उत्कृष्ट अनुभव मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत एवं आतिथ्य की सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की हों। बैठक में सभी संबंधित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश देते हुए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

समन्वित प्रयासों से सफल होगा आयोजन

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग नियमित समीक्षा करते हुए सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन ने बताया कि ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों की आगामी बैठक के मद्देनजर सभी तैयारीयों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है।

मीटिंग में कौन-कौन रहा मौजूद

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव, वित्त वैभव गालरिया, सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, महानिरीक्षक पुलिस (गृह) दीपक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार, आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राकेश शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image