Tuesday, April 28, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News : मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन,हल्दी,मिर्च में मिला रहे थे रंग,19...

Rajasthan News : मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन,हल्दी,मिर्च में मिला रहे थे रंग,19 हजार किलोग्राम से अधिक मिलावटी मसाले जब्त

जयपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जयपुर में एक मसाला कारखाने में पहुंचकर वहां रखे 19 हजार किलोग्राम से अधिक मसाले को मिलावटी होने के आधार पर जब्त कर लिया.अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है.सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलोग्राम से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर जब्त किया गया.

मसाला फैक्ट्री में मिली ये गड़बड़ियां

अतिरिक्त आयुक्त ने एक बयान में कहा कि टीम ने वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई.ओझा ने बताया कि खराब गुणवत्ता की मिर्च एवं धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे.हल्दी और मिर्च में रंग की मिलावट पाई गई.

19 हजार किलोग्राम से अधिक मिलावटी मसाले जब्त

उन्होंने कहा कि मौके से मसालों में मिलाए जाने वाले रंग भी बरामद किए गए और मसालों के नमूने लिए गए.फैक्ट्री में 19 हजार किलोग्राम से अधिक रंग मिले मसाले मिले जिन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular