Friday, September 20, 2024
Homeराजस्थान की खबरेंRajasthanRajasthan Election : किसकी बनेगी सरकार ?विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ, भाजपा-कांग्रेस...

Rajasthan Election : किसकी बनेगी सरकार ?विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ, भाजपा-कांग्रेस के सभी उम्मीदवार घोषित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से महज एक दिन पूर्व रविवार रात तक सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के टिकट वितरण की माथापच्ची खत्म हुई। कांग्रेस ने जहां अपने 199 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, वहीं भाजपा ने सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। कांग्रेस ने अपनी एक सीट भरतपुर सहयोगी आरएलडी के लिए छोड़ दी। इधर भाजपा ने अपनी 3 नामों की छठी और अंतिम सूची जारी की।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आखिरी और सातवीं सूची में 21 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। मंत्री शांतिधारीवाल का नाम आखिरी सूची में शामिल किया गया। जबकि धर्मेन्द्र राठौड़, अनादि सरस्वती को सूची में जगह नहीं मिली। सूची में 13 प्रत्याशियों को बदला गया है, जिनमें 2 मंत्री भी शामिल हैं। कौन आलाकमान वाले बयान को लेकर धारीवाल के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। इससे पहले शनिवार को पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का टिकट पार्टी आलाकमान ने काट दिया था। झोटवाड़ा से कृषि मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लालचंद कटारिया की जगह अभिषेक चौधरी को टिकट दिया गया है। लालचंद कटारिया ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी का टिकट काटकर गुड़ामालानी विधानसभा सीट से कर्नल सोनाराम को दिया गया। कर्नल सोनाराम ने रविवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा। वहीं, खेतड़ी से मनीषा गुर्जर को भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की जगह टिकट दिया गया है। मनीषा गुर्जन प्रधान हैं वे रविवार को ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 

कांग्रेस की आखिरी सूची में पायलट खेमे के विधायक पीआर मीणा का टिकट कट गया। उनकी जगह टोडाभीम से घनश्याम मेहर को टिकट दिया गया। धोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक परसराम मोरदिया का टिकट भी काट दिया गया, उनकी जगह जगदीश डोंडिया को प्रत्याशी बनाया गया है। भारी विरोध के बाद भी कामा से जाहिदा खान को रिपीट किया गया है।

जाट हार्टलैंड नागौर जिले में इस बार मिर्धाओं के बीच घमासान देखने को मिलेगा। नागौर सीट से कांग्रेस ने हबीबुर्र रहमान का टिकट काटकर हरेंद्र मिर्धा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, खींवसर से सवाई सिंह की जगह तेजपाल मिर्धा को लाया गया है। इससे पहले कांग्रेस यहां रिछपाल मिर्धा और भाजपा ज्योति मिर्धा को टिकट दे चुकी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरी सूची जारी कर दी। इसमें बाकी बचीं तीन सीटों पर उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया। भाजपा ने बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिय। मलिंगा रविवार दोपहर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। देर रात उन्हें टिकट दे दिया गया। हालांकि, दिन में ही उनकी टिकट पर फैसला हो गया था। मलिंगा पर एक दलित अफसर को पीटने को लेकर केस दर्ज हुआ था। सियासी बाड़ाबंदी में मलिंगा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायकों को फोन कर 10 करोड़ रुपए के ऑफर दे रही है। मलिंगा ने ये भी कहा था कि पायलट ने भाजपा में आने के लिए 35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में बहुत ज्यादा परेशान किया गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक अभियंता के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कई बार कहा कि मामले की जांच नए सिरे से कराई जाए, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। कांग्रेस से परेशान होकर अब मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments