Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRam Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, दिल्ली...

Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, दिल्ली चुनाव से पहले मिली 30 दिन की पैरोल

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म के दोषी गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है. सूत्रों ने बताया कि पैरोल मिलने के बाद राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार को बाहर आएगा.

राम रहीम 2017 में अपनी 2 शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है. राम रहीम को ऐसे समय में पैरोल दी गई है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है. बता दें कि डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है. इसके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में समर्थक हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image