Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsJodhpur में मां के प्रतिमा स्थल की हालत देख अधिकारियों से नाराज...

Jodhpur में मां के प्रतिमा स्थल की हालत देख अधिकारियों से नाराज हुईं वसुंधरा राजे, दे डाली नसीहत, तुरंत एक्शन में आया नगर निगम

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जोधपुर दौरे के दौरान क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारियों पर नाराज हो गईं. दरअसल वसुंधरा राजे ने रेजीडेंसी रोड पर विजया राजे सिंधिया की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाने पहुंचीं, लेकिन परिसर की हालत देख उन्होंने नाराजगी जताई. पुष्प अर्पित करने के बाद वसुंधरा राजे ने कहा- जिस तरह अन्य जगह सही ढंग से रख रखाव हो रहा है. यहां भी होना चाहिए. उन्होंने कहा- विजयाराजे सिंधिया ने देश और हम सब के लिए बहुत कुछ किया है. उनकी यहां प्रतिमा लगी है उसकी सही तरीके से देखरेख होती रहनी चाहिए.

तुरंत एक्शन में आया नगर निगम

वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद नगर निगम टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद वहां मूर्ति स्थल पर साफ-सफाई शुरू हो गई. भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव ने बताया कि बीते दिनों राजे यहां से गुजरी तो स्टेच्यू के पार्क की हालत देखकर दुखी थीं. उनके द्वारा दी गई नसीहत का परिणाम आया. मूर्ति स्थल पर साफ सफाई के साथ-साथ पेड़ों की कटाई और छंगाई का काम पूरा किया गया है. भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए नगर निगम महापौर और अधिकारियों से भी आग्रह किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image