Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 355 अंक...

Stock Market Today: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 355 अंक चढ़ा, Nifty 23,050 पर, इन स्टॉक्स में रही तेजी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 355.87 अंक की बढ़त के साथ 76,257.28 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 92.8 अंक चढ़कर 23,050.05 पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

सेंसेसक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बंद रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत फिसलकर 77.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image