Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsMahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं के आने...

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी, 3.61 करोड़ लोगों ने किया स्नान

महाकुंभ नगर। महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना होने के बावजूद श्रद्धालुओं का आना जारी है और मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर अब तक 3.61 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

मौनी अमावस्या पर 3.61 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर आज के दिन अब तक 3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया है। 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं

चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोला गया

एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का आना जारी है और जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया है ताकि लोग सड़क के बजाय पार्क में बैठें. बता दें कि बुधवार को तड़के संगम नोज पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोग घायल हो गए जिन्हें मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भगदड़ की घटना के चलते अखाड़ों ने सुबह अमृत स्नान टाला

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि अधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी घटना होने की वजह से अखाड़ों ने सुबह अमृत स्नान टाल दिया था, लेकिन भीड़ कम होने पर अखाड़ों के साधु संत अमृत स्नान करेंगे. इस संबंध में मेला प्रशासन से बातचीत चल रही है.

इस खबर को भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में 144 वर्ष का संयोग बना भगदड़ की बड़ी वजह ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image