Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Accident News : कोटा, बूंदी में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में...

Rajasthan Accident News : कोटा, बूंदी में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा और बूंदी जिले में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई.प्रदेश के बूंदी जिले के हिंडोली थाने के थाना प्रभारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि रविवार सुबह अजमेर के ब्यावर से एक परिवार के 9 सदस्यों को लेकर आ रहा एक पिकअप वाहन सुबह करीब 6.30 बजे बसोली मोड़ पर पलट गया.दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई और परिवार के 7 अन्य सदस्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि मृत व्यक्तियों की पहचान मांगीलाल (45) और लालीबाई (45) के रूप में हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने कहा कि एक अन्य घटना में, शनिवार शाम को कोटा जिले में दारा रेलवे के पास एनएच-52 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई.

मोदक पुलिस थाने के थानाप्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान कुदायला गांव निवासी योगेश (14) और उसके चाचा रामकुमार सुथार (48) के रूप में हुई है.थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image