Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsRajasthan Acb Trap: बूंदी में बैंक का फील्ड ऑफिसर घूस लेते गिरफ्तार,...

Rajasthan Acb Trap: बूंदी में बैंक का फील्ड ऑफिसर घूस लेते गिरफ्तार, ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार को बूंदी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. टीम ने 20 हजार रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ने किसान समृद्धि ऋण स्वीकृत कराने की एवज में घूस मांगी थी.

ऋण स्वीकृत कराने के एवज में मांगी घूस

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया टीम ने आरोपी ललित कुमार पाराशर को गिरफ्तार किया.उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता के नाम कृषि भूमि पर किसान समृद्धि ऋण स्वीकृत करने की एवज में आरोपी फील्ड ऑफिसर ललित कुमार 20 हजार रूपये रिश्वत मांग कर उन्हें परेशान कर रहा था.आरोपी एसबीआई की बड़ा नया गांव शाखा में कार्यरत था.


एसीबी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया और सोमवार को जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image