Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest Newsरिश्वतखोरी के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, कोटपूतली-बहरोड़ के पटवारी को 40...

रिश्वतखोरी के खिलाफ ACB का बड़ा एक्शन, कोटपूतली-बहरोड़ के पटवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा

Rajasthan Acb Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की भिवाड़ी इकाई ने कोटपूतली-बहरोड़ में पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पैतृक जमीन बंटवारे की रिपोर्ट पेश करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

Rajasthan Acb Action: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी की भिवाड़ी इकाई ने कोटपूतली-बहरोड़ के पटवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

जमीन बंटवारे की रिपोर्ट के बदले मांगी रिश्वत

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की पैतृक जमीन के बंटवारे का मामला पिछले 5-6 वर्षों से एसडीएम कोर्ट में लंबित था. 20 जून 2025 को अदालत ने फैसला देते हुए पटवारी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोपी रिपोर्ट पेश नहीं कर रहा था और इसके बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

सत्यापन के बाद बिछाया जाल

एसीबी ने 29 अप्रैल को शिकायत का सत्यापन किया. जांच में सामने आया कि आरोपी ने 80 हजार रुपये में सौदा तय किया और राशि तीन किस्तों में लेने की बात कही. पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लेते समय एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

ये भी पढ़ें: ‘तुम नाई हो या जेईएन’ वाली टिप्पणी पर बीजेपी MLA बालकनाथ ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image