Sanjay Dutt Rejected Film : मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी है, जैसे- ‘साजन’ ‘चल मेरे भाई’ ‘रेडी’ सहित कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है, दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक-दूसरे को भाई की तरह मानते हैं। इन दिनों अभिनेता एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है, जिसका नाम है ‘राजा शिवाजी’। रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और वो ही इसमें लीड रोल में हैं। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान और संजय दत्त की मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रितेश देशमुख ने इस मूवी को डायरेक्ट किया है और वो ही इसमें लीड रोल में हैं। उनके अलावा सलमान और संजू बाबा भी इस पिक्चर में दिख हैं।
‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji) इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं सलमान खान और संजय दत्त की मौजूदगी ने इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है। इसी बीच इस फिल्म की चर्चा के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया है। बात उस दौर की है जब सलमान खान एक फिल्म में लीड रोल निभा रहे थे और उसी फिल्म के लिए संजय दत्त को भी अहम किरदार ऑफर किया गया था। हालांकि, उस समय संजय दत्त ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। यह फैसला भले ही उस वक्त लिया गया हो, लेकिन आज भी यह किस्सा दोनों सितारों के करियर से जुड़ी रोचक बातों में गिना जाता है, जिसे जानकर फैंस हैरान रह जाते हैं।

सोहेल खान के निर्देशन में बनी थी ये सुपरहिट फिल्म
जिस फिल्म की चर्चा हो रही है, वह साल 1998 में रिलीज़ हुई ‘प्यार किया तो डरना क्या’ है। इस फिल्म का निर्देशन सोहेल खान ने किया था, जबकि लीड रोल में सलमान खान नजर आए थे। उनके अपोजिट काजोल थीं, और फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में काजोल के भाई ‘विशाल ठाकुर’ का किरदार भी काफी अहम था, जिसे अरबाज खान ने निभाया था। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि इस रोल के लिए सबसे पहले संजय दत्त को अप्रोच किया गया था। बताया जाता है कि डायरेक्टर सोहेल खान इस किरदार में संजय दत्त को लेना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। इसके बाद यह रोल अरबाज खान के पास गया, जिन्होंने इसे यादगार बना दिया।

आखिर क्यों संजय दत्त ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त को ‘विशाल’ का किरदार खास पसंद नहीं आया था। चूंकि यह मुख्य भूमिका नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। संजय दत्त के मना करने के बाद निर्देशक सोहेल खान ने यह रोल अपने भाई अरबाज खान को ऑफर किया, जिन्होंने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया। फिल्म में सलमान खान की परफॉर्मेंस तो दर्शकों को खूब पसंद आई ही, लेकिन अरबाज खान भी अपने किरदार में उतने ही दमदार नजर आए और दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहे।

बॉक्स ऑफिस पर की थी धमाकेदार कमाई
‘प्यार किया तो डरना क्या’ सिर्फ अपनी स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि शानदार प्रदर्शन के लिए भी जानी जाती है। सलमान खान, काजोल और अरबाज खान के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, किरण कुमार और टीकू तलसानिया जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इस फिल्म का बजट लगभग 7.75 करोड़ रुपये था, जबकि इसने दुनियाभर में करीब 33.36 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर शानदार सफलता हासिल की थी।



