Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh के बस्तर में बड़ा हादसा,चुनाव ड्यूटी से लौट रहे MP के...

Chhattisgarh के बस्तर में बड़ा हादसा,चुनाव ड्यूटी से लौट रहे MP के पुलिसकर्मियों की बस पलटी,10 पुलिस जवान घायल

जगदलपुर (छत्तीसगढ़), मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए ले जा रही एक बस के छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को पलट जाने से कम से कम 10 जवान घायल हो गए.एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने पहले बताया था कि घायल हुए लोग CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के कर्मी थे लेकिन बाद में जगदलपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोग मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मी थे.

चुनाव ड्यूटी से लौटते समय हादसा

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीदम-जगदलपुर रोड पर रायकोट गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था और वहां चुनाव ड्यूटी के बाद सुरक्षाकर्मी फरसपाल (दंतेवाड़ा) से महासमुंद संसदीय क्षेत्र के गरियाबंद जा रहे थे जहां 26 अप्रैल को मतदान होना है.

बस में MP के 36 पुलिसकर्मी थे सवार

अधिकारी ने बताया कि बस में मध्य प्रदेश पुलिस के 36 कर्मी थे.उन्होंने बताया कि बस के चालक ने सड़क पर अचानक आए एक मवेशी को बचाने के लिए बस को मोड़ा जिसके कारण वाहन पलट गया. दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 10 लोग घायल हो गए. एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायल कर्मियों को जगदलपुर के डिमरापाल स्थित एक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.उनमें से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image