Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaयूरोप यात्रा पर राहुल, भारतीय मूल के लोगों से करेंगे मुलाकात

यूरोप यात्रा पर राहुल, भारतीय मूल के लोगों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से शुरू हुई अपनी लगभग एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के सांसदों, छात्रों और भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के सांसदों से मिलेंगे और विचार-विमर्श करेंगे। यह उनकी इस यात्रा का पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद भारतीय मूल के लोगों के साथ रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। राहुल गांधी अगले दिन यानी 8 सितंबर को जल-पान पर कुछ भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे और फिर दोपहर 1.30 बजे ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पेरिस के लिए रवाना होंगे। वह 8 सितंबर को फ्रांस की राजधानी में भी एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह 9 सितंबर को कुछ फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठक करेंगे और ‘साइंसेज पो यूनिवर्सिटी’ में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि 10 सितंबर को राहुल गांधी नीदरलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां वह 400 साल पुरानी ‘लीडेन यूनिवर्सिटी’ का दौरा करेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे।

वह 11 सितंबर को नॉर्वे जाएंगे जहां वह ओस्लो में वहां के सांसदों से मुलाकात करेंगे। वह भारतीय मूल के लोगों से भी मिलेंगे और ओस्लो विश्वविद्यालय में एक बैठक में भाग लेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ गांधी के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular