Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsLIC के निवेश पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-'पैसा, पॉलिसी, प्रीमियम...

LIC के निवेश पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-‘पैसा, पॉलिसी, प्रीमियम आपका, फायदा अडानी का’

Rahul Gandhi ने LIC द्वारा अडानी समूह में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पैसा, पॉलिसी, प्रीमियम आपका; फायदा अडानी का।" कांग्रेस नेता ने सरकारी धन का इस्तेमाल निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अडानी समूह में 5,000 करोड़ रुपये के निवेश किए जाने को लेकर मंगलवार को कटाक्ष किया और कहा कि सरकारी धन का इस्तेमाल निजी संस्थाओं को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘पैसा, पॉलिसी, प्रीमियम आपका; सुरक्षा, सुविधा, फायदा अडानी का.’

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने घरेलू बॉन्ड के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह कंपनी का अबतक का सबसे बड़ा घरेलू बॉन्ड निर्गम है. एपीएसईजेड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि उसने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से 15 साल के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) के जरिए यह कोष जुटाया है. एनसीडी को 7.75 प्रतिशत सालाना की प्रतिस्पर्धी कूपन दर (ब्याज) पर जुटाया गया.

बयान में कहा गया था, “APSEZ की मजबूत वित्तीय स्थिति और ‘एएए/स्थिर’ घरेलू साख रेटिंग के समर्थन से, यह निर्गम 7.75 प्रतिशत सालाना की प्रतिस्पर्धी कूपन दर पर बंद हुआ और एलआईसी से पूरा अभिदान मिला. डिबेंचर बीएसई में सूचीबद्ध किए जाएंगे.’

इसे भी पढ़ें: ‘आप होंगे कमल हासन, लेकिन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं’, भाषा संबंधी बयान पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने जमकर लगाई फटकार, जानें और क्या कहा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular