Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsIndore Couple Missing News: मेघालय में लापता इंदौर के कपल मामले में...

Indore Couple Missing News: मेघालय में लापता इंदौर के कपल मामले में हत्या का मामला दर्ज, SIT का भी गठन, परिजनों ने की CBI जांच की मांग

Indore Couple Missing in Meghalaya: मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवविवाहित कपल के मामले में पति राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में मिलने के बाद हत्या की FIR दर्ज की गई है और मेघालय पुलिस ने SIT गठित की है। पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता हैं। परिजनों ने मामले की CBI जांच की मांग की है।

Indore Couple Missing News: मेघालय में ‘हनीमून’ मनाने गए इंदौर के नव दम्पति के लापता होने और इसके 11 दिन बाद पति राजा रघुवंशी का शव मिलने के बाद परिजनों ने मंगलवार को सरकार से मांग की कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से इस मामले की जांच कराई जाए. बता दें लापता सोनम रघुवंशी का अब तक कुछ पता नहीं चला है.

राजा रघुवंशी का गहरी खाई में मिला शव

मेघालय के अधिकारियों के मुताबिक इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव स्थित अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे. उन्होंने बताया कि राजा रघुवंशी का शव सोमवार (2 जून) को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी है.

मेघालय पुलिस ने SIT का किया गठन

अधिकारियों के मुताबिक नोंग्रियाट गांव उस जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर है जहां 29 वषीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव मिला और मेघालय पुलिस ने इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.

बड़े भाई ने सरकार से की CBI जांच कराने की मांग

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने यहां पत्रकारों से कहा,’यह मेरे भाई की हत्या का मामला है. मेरी सरकार से एक ही मांग है कि इसकी CBI जांच कराते हुए रहस्य से पर्दा उठाया जाए. उन्होंने कहा,’मैंने अपने भाई (राजा) को खो दिया है, लेकिन मैं अपनी बहू सोनम को नहीं खोना चाहता. सरकार किसी भी हालत में मेरी बहू को ढूंढे. मैं शुरुआत से मांग कर रहा हूं कि खोज अभियान में सेना की मदद ली जाए.’

टेटू और घड़ी से हो सकी राजा रघुवंशी के शव की पहचान

सचिन ने बताया कि उनके भाई राजा के शव की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि चेहरे से इसकी पहचान मुश्किल थी. उन्होंने बताया, ‘मेरे भाई के हाथ पर गोदने के रूप में उसका नाम राजा लिखा था. चूंकि मेघालय में बारिश बहुत होती है, इसलिए वह मेरी ‘वॉटरप्रूफ स्मार्टवॉच’ पहनकर वहां घूमने गया था. जब वह मृत हालत में मिला, तब यह घड़ी उसकी कलाई पर बंधी थी. इससे भी उसकी शिनाख्त में मदद मिली.’

राजा के बड़े ने इन पर जताया हत्या का संदेह

सचिन ने यह बात दोहराई कि उन्हें मेघालय में अपने भाई की कथित हत्या और उसकी पत्नी की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय होटल-रेस्तरांओं के कर्मचारियों, गाइडों और किराये पर दोपहिया वाहन देने वाले लोगों पर संदेह है और पुलिस को इनसे सख्ती के साथ पूछताछ करनी चाहिए.

ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़ा है रघुवंशी का परिवार

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी का परिवार यहां ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. राजा रघुवंशी की सोनम से शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को ‘हनीमून’ के वास्ते मेघालय के लिए गये थे. मेघालय के अधिकारियों के मुताबिक नव दम्पति 22 मई को किराये के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचे थे. उन्होंने अपना स्कूटर खड़ा किया और नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध ‘लिविंग रूट ब्रिज’ देखने गए, जहां वे रात भर ठहरे और अगली सुबह रवाना हो गए.

कैफे में लावारिस हालत में खड़ा मिला नव दंपति का स्कूटर

मेघालय पुलिस ने बताया कि नव दम्पति का स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में 24 मई को लावारिस हालत में मिला जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शुरुआती तलाशी अभियान की योजना बनाई गई थी.

इसे भी पढ़ें: LIC के निवेश पर राहुल गांधी ने किया कटाक्ष, कहा-‘पैसा, पॉलिसी, प्रीमियम आपका, फायदा अडानी का’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image