Saturday, October 31, 2026
HomeBiharVoter Adhikar Yatra: राहुल गांधी, तेजस्वी आज से शुरू करेंगे 'वोटर अधिकार...

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी, तेजस्वी आज से शुरू करेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा’, 16 दिनों में 1300 किमी की दूरी की जाएगी तय

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने रविवार से बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा कथित वोट चोरी और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ है। 16 दिनों में 20 जिलों में 1,300 किमी की दूरी तय होगी। राहुल गांधी विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा करेंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई नेता भी शामिल होंगे।

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ रविवार से यहां ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे, जिसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई अन्य नेता शामिल होंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस यात्रा में बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को भी उठाया जाएगा. इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

राहुल गांधी इस यात्रा में विभिन्न जगहों पर पदयात्रा भी करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई अन्य घटक दलों के नेता SIR तथा कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शुरू करने जा रहे हैं.

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर लालू यादव ने कही ये बात

वोटर अधिकार यात्रा पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों ने बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। आगे भी करते रहेंगे। मिटने नहीं देंगे.”

मतदाताओं के मताधिकार को हम मिटने नहीं देंगे: तेजस्वी यादव

वोटर अधिकार यात्रा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “भाजपा के लोग लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और संविधान, लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को भाजपा बिहार से खत्म करेगी तो हम बैठने वाले नहीं है। हम हर एक लड़ाई लड़ेंगे। मतदाताओं के मताधिकार को हम मिटने नहीं देंगे। हर बिहारी अपना वोट डालेगा ये सुनिश्चित करने के लिए यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी आ रहे हैं और लालू प्रसाद यादव हरी झंडी देकर यात्रा को रवाना करेंगे।”

यात्रा का 1 सितंबर को होगा समापन

सासाराम से शुरू हो रही इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ होगा. इस जनसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे. यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी.

ये भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष में परचम लहराकर वतन वापसी पर शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत, आज PM मोदी से कर सकते मुलाकात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image