Rahul Gandhi on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच बड़ा ऐलान करते हुए दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन के बात कही, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलवार किया है
‘आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया’
राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया -और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया. छात्रों की मांगें साफ़ हैं.
धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
छात्रों से माफ़ी मांगे।
छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK
पीएम मोदी ने कही थी ये बात
इससे पहले पीएम मोदी ने पेपर लीक को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि पेपर लीक के गुनहगारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश भी दिए. पीएम मोदी ने फिर दोहराया की देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.



