Thursday, July 23, 2026
HomeIndiaजंतर-मंतर से हटे अभिजीत दीपके, समर्थकों से मांगी माफी, सोशल मीडिया पोस्ट...

जंतर-मंतर से हटे अभिजीत दीपके, समर्थकों से मांगी माफी, सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात

Abhjeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटना पड़ा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बुखार और शरीर दर्द की जानकारी देते हुए समर्थकों से माफी मांगी और शाम तक लौटने की बात कही।

Abhjeet Dipke News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से क्षमा मांगते हुए कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्हें कुछ घंटों के लिए आराम करना पड़ेगा. दीपके ने बताया कि उन्हें बुखार है और पूरे शरीर में तेज दर्द महसूस हो रहा है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी.

दीपके ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

दीपके ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे पिछले कुछ दिनों से बुखार और शरीर में बहुत दर्द है, लेकिन मैं पेनकिलर लेकर काम चला रहा हूं. अगर आपको आज मैं जंतर-मंतर पर नहीं दिखूं तो माफ़ कीजिएगा. मुझे कुछ घंटे आराम करने और ठीक होने की ज़रूरत है. शाम तक प्रोटेस्ट साइट पर वापस आ जाऊंगा.

अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इससे पहले अभिजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जानबूझकर प्रोटेस्ट में रुकावट डालने के लिए बाहर से लोग भेजे जा रहे हैं. हम एक महीने से यहां बैठे हैं. एक महीने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई. लेकिन अब, जैसे-जैसे यह प्रोटेस्ट बढ़ रहा है, BJP की तरफ से जानबूझकर लोगों को भड़काने के लिए बाहर से गुंडे भेजे जा रहे हैं. ये BJP के लोग हैं जो पत्थर फेंक रहे हैं. पुलिस यहां पत्थरों के ट्रक लाती है. BJP के गुंडे आते हैं, वे पत्थर फेंकते हैं और फिर CJP के लोगों को बदनाम करते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान आपने पहुंचाया’, पीएम मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का जवाब

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image