Friday, July 24, 2026
HomeLatest News'धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए', पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी...

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए’, पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- छात्रों की बुद्धिमता का न करें अपमान

Rahul Gandhi On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक पर सख्त कानून लाने के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है, जिसका वीडियो संदेश में उल्लेख नहीं किया गया।

Rahul Gandhi On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने और कड़ी कार्रवाई का ऐलान किए जाने के बाद कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके वीडियो संदेश पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए .

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश में इस मुद्दे का कोई उल्लेख नहीं किया गया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मान्यवर मोदीजी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. आधी रात को जारी इस वीडियो से उनकी समझदारी का अपमान न करें. तीन काम कीजिए- पहला धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, दूसरा छात्रों की पिटाई करने वालों को सजा दीजिए, और तीसरा, छात्रों से माफी मांगिए’

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कही थी ये बात

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि उनकी सरकार प्रश्नपत्र लीक के मामलों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक विधेयक के मसौदे पर चर्चा की जाएगी और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा. प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें पेपर लीक के मामलों में कड़ी सजा और सख्त कानूनी प्रावधान शामिल होंगे.

‘प्रश्नपत्र लीक कोई छोटी समस्या नहीं’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें ज्ञात है कि प्रश्नपत्र लीक कोई छोटी समस्या नहीं है और लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए ऐसी घटनाएं बेहद कष्टदायक होती हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए, जब से नीट प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आए हैं तब से कई कड़े कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दोबारा आयोजित की गई नीट के नतीजे 19 जुलाई को घोषित किए गए और पूरे भारत से सफल उम्मीदवारों की खुशी की खबरें आई हैं.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने इन शर्तों पर खत्म की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी CJP


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image