Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: पेपर लीक के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया. गुरुवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे और उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल तथा बाद में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
सोशल प्लेटफॉर्म X पर बताई अनशन खत्म करने की वजह
अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि लंबी बातचीत, कुछ महत्वपूर्ण शर्तों पर सहमति और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया.
END OF HUNGER… BEGINNING OF ACCOUNTABILITY…!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days upon getting assurance from the government and members of parliament of all political parties that the issue of accountability in the failing examination system will be discussed on the… pic.twitter.com/0C9YX5VlsL
सरकार के लिखित आश्वासन का दावा
लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक के अनुसार, वांगचुक ने सरकार से मिले कुछ लिखित आश्वासनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया. उनके मुताबिक प्रमुख आश्वासनों में शामिल हैं- यदि छात्र शांतिपूर्ण और अहिंसक रहते हैं, तो उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर विचार किया जाएगा. आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने के प्रस्ताव पर भी सरकार विचार करेगी.
CJP ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया
वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुशी जताई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा.
दीपके के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का 35वां दिन है और हजारों प्रदर्शनकारी अब भी वहां मौजूद हैं. उन्होंने यह भी बताया कि CJP ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है.इस बीच देर रात कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ने की घटना भी सामने आई.



