Saturday, October 31, 2026
HomeBiharGopal Khemka Murder केस को लेकर BJP और नीतीश सरकार पर बरसे...

Gopal Khemka Murder केस को लेकर BJP और नीतीश सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा-‘बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया’

Rahul Gandhi on Gopal Khemka Murder: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि दोनों ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है।

Rahul Gandhi on Gopal Khemka Murder: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि पटना के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को ‘भारत की अपराध राजधानी’ बना दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान सिर्फ सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि राज्य को बचाने के लिए होगा. पटना पुलिस ने शनिवार को बताया कि खेमका की पटना में उनके आवास के बाहर बाइक सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. 7 वर्ष पहले हाजीपुर में बदमाशों ने उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी.

‘बीजेपी और नीतीश कुमार ने बिहार को अपराध राजधानी बनाया’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि ‘पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है. आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां आम बात हो गया है और सरकार पूरी तरह नाकाम है.’

इस बार मतदान बिहार को बचाने का : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘बिहार के भाइयो और बहनों यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता. जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती. हर हत्या, हर लूट, हर गोली- एक चीख है बदलाव की. अब वक्त है एक नए बिहार का जहां डर नहीं, तरक्की हो. इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है.’

जांच की निगरानी के लिए SIT का गठन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई. बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की निगरानी के लिए SIT का गठन किया गया है, जिसमें विशेष कार्य बल और मध्य पुलिस जिले के अधिकारी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Flood in Texas: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही का मंजर, 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image