Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest NewsRahul Gandhi Defamation Case : मानहानि के मामले में बेंगलुरू की विशेष...

Rahul Gandhi Defamation Case : मानहानि के मामले में बेंगलुरू की विशेष अदालत ने राहुल गांधी को दी जमानत,अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

बेंगलुरू,कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी है.राहुल गांधी को बेल डीके सुरेश की सिक्योरिटी पर दी गई है.वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी.

बता दें कि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने यह मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन में क्या था ?

इनमें राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था.अदालत ने 1 जून को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को इस मामले में जमानत दी थी.वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे.न्यायाधीश के एन शिवकुमार ने राहुल गांधी को 7 जून को निश्चित रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image