Saturday, October 31, 2026
Homechunavi halchalLok Sabha Election 2024 :क्या अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी...

Lok Sabha Election 2024 :क्या अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी ?,सवाल का दिया ये जवाब

गाजियाबाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच बुधवार को कहा कि यह फैसला पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में होगा और पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उसे मानेंगे.

वायनाड सीट से चुनावी मैदान में राहुल गांधी

राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.उनके अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.कांग्रेस ने फिलहाल अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं.

राहुल गांधी ने क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जब राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ हमारी पार्टी में सीईसी की बैठक में ये फैसले होते हैं.मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं वह करूंगा.’

बता दें कि राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य थे.वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image