Saturday, May 16, 2026
HomeLatest News'PM Modi ने भारी दबाव में स्वीकार की ट्रेड डील', Rahul...

‘PM Modi ने भारी दबाव में स्वीकार की ट्रेड डील’, Rahul Gandhi का दावा, Epstein file को लेकर भी कही बड़ी बात

Rahul Gandhi On India US Trade Deal: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी दबाव में भारत-अमेरिका ट्रेड डील स्वीकार कि हैं। उन्होंने कहा कि पीएम अपनी छवि को लेकर डरे हुए हैं और इस समझौते के माध्यम से देश को बेच दिया है। राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल का जिक्र करते हुए भी सवाल खड़े किए।

Rahul Gandhi On India US Trade Deal: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत दबाव में हैं, इसी के चलते उन्होंने अमेरिका में ट्रेड डील स्वीकार कर ली. उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से देश को बेच दिया है और इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि खराब न हो जाए.’

प्रधानमंत्री मोदी भयंक दबाव में हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, ‘किसी न किसी कारण नरेन्द्र मोदी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया. मोदी जी पर भयंकर दबाव है. उनको इस बात का डर है कि उनकी छवि खराब हो सकती है जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाई गई है. मुख्य बात यह है कि प्रधानमंत्री को ‘कंप्रोमाइज्ड’ किया गया है. किसने किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है.’

‘सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेन्द्र मोदी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है.’राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp और Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़, कहा-‘ हम देश के निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं करने देंगे’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular