Saturday, May 16, 2026
HomeLatest News'सभी आरोप झूठे हैं,राजनीतिक द्वेष के कारण मुझे फंसाया गया',मानहानि मामले में...

‘सभी आरोप झूठे हैं,राजनीतिक द्वेष के कारण मुझे फंसाया गया’,मानहानि मामले में सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए राहुल गांधी,अब इस तारीख को होगी सुनवाई

सुल्तानपुर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए.राहुल शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां की सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए, जहां उनका बयान दर्ज किया गया.

राहुल गांधी ने दर्ज कराया अपना बयान

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कहा, राहुल गांधी ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि सभी आरोप झूठे हैं और राजनीतिक द्वेष के कारण शिकायत दर्ज की गई है.12 अगस्त को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई है और शिकायतकर्ता को उस दिन सबूत पेश करने होंगे, जिस पर अदालत द्वारा जिरह की जाएगी.

12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए राहुल को 26 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था.अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 12 अगस्त को तय की है.

इस मामले में हुई पेशी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेंगलुरु में 2018 में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए चार अगस्त 2018 को मानहानि का मामला दर्ज कराया था.अदालत ने इस मामले में राहुल को 20 फरवरी को जमानत दे दी थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular