Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsPM Modi 75th Birthday: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी...

PM Modi 75th Birthday: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पोस्ट में कही ये बात

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी.

PM Modi 75th Birthday: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना की. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए हैं.

राहुल गांधी और खरगे ने दी पीएम मोदी को बधाई

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं.’ उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी की.

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने दी बधाई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उनकी कामना है कि राष्ट्रहित में मोदी के प्रयास सदैव सफल हों. सिंघवी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर आपको स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें. लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, पर राष्ट्रहित में आपके प्रयास सदैव सफल हों, ऐसी कामना है.’

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, Sensex 262 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,324 के स्तर पर, जानें किन शेयर में फायदा और नुकसान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image