Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsPushpa 2 Stampede: पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन के पहुंचने...

Pushpa 2 Stampede: पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन के पहुंचने से मची भगदड़, महिला की हुई मौत, एक बच्चा घायल

हैदराबाद, अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए सिनेमाघर में उमड़ पड़े.

सिनेमाघर प्रबंधन ने अल्लू अर्जुन के आने की नहीं दी थी सूचना

पुलिस ने बताया कि सिनेमाघर के प्रबंधन की ओर से अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई पूर्व सूचना या इंतजाम नहीं किया गया था. प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि भारी भीड़ आगे बढ़ी और सिनेमाघर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे महिला और उसका बेटा भीड़ में फंस गए. लोगों के धक्के के दौरान ही दोनों दम घुटने से बेहोश हो गए. सिनेमा घर छोटा था और उसमें इतनी भारी भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी.

महिला की मौते, बेटे का चल रहा इलाज

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके बेटे को CPR देने का प्रयास किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई. उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

पुलिस ने बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular