Friday, May 1, 2026
HomeLatest Newsप्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला, सीएम भगवंत मान समेत सभी विधायकों...

प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा हमला, सीएम भगवंत मान समेत सभी विधायकों के अल्कोमीटर और डोप टेस्ट की मांग उठाई

प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी जिलों के एल्कोमीटर और डोप टेस्ट की मांग की। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।

CM Bhagwant Mann Alcohol Test Demand : चंडीगढ़। प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में नया विवाद खड़ा करते हुए अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान (Kultar Singh Sandhwan) को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सहित सभी विधायकों के ‘अल्कोमीटर’ एवं डोप परीक्षण की मांग की। नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने लिखा, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की ओर से मैं इस गंभीर मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं, जो इस सदन की गरिमा और मर्यादा को प्रभावित कर रहा है।

अध्यक्ष संधवान ने हालांकि बाद में कांग्रेस विधायकों की इस मांग को खारिज कर दिया। बाजवा ने पत्र में कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा उठाए गए एक मुद्दे ने मुख्यमंत्री के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं। बाजवा ने लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री, सदस्य (सुखपाल खैरा) द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिए बिना सदन से बाहर निकल गये। ये बेहद चिंताजनक हैं और अगर इनपर ध्यान नहीं दिया गया तो इस प्रतिष्ठित संस्था में जनता का विश्वास खतरे में पड़ सकता है।” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए बिना किसी देरी के सुधारात्मक कदम उठाना अनिवार्य है।

इस संबंध में, कांग्रेस दल के नेता और पार्टी के सभी विधायकों ने सदन में मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी सदस्यों का एक घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से अल्कोमीटर परीक्षण सहित एक समान एवं पारदर्शी प्रोटोकॉल को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सभी विधायकों का बिना किसी अपवाद के डोपिंग परीक्षण कराने की भी मांग की थी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner