Tuesday, October 27, 2026
HomeLatest Newsलोकसभा चुनाव के नतीजों से खुश प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के...

लोकसभा चुनाव के नतीजों से खुश प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट,कहा-‘आपकी बहन होने पर गर्व है’

नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के करीब 100 सीट जीतने के बाद बुधवार को अपने भाई राहुल गांधी के नाम एक संदेश में कहा कि उन्हें उनकी बहन होने पर गर्व है, क्योंकि वह विपरीत परिस्थितियों में भी खड़े रहे और सच्चाई के लिए हमेशा लड़ते रहे.

प्रियंका गांधी ने पोस्ट में क्य़ा लिखा ?

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के नाम पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा,’आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके के लिए क्या कहा और क्या किया.आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे,आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा,भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो,आपने उनके द्वारा फैलाए गए झूठ के प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा.’

Image Source : PTI

प्रियंका गांधी ने आगे कहा,’आपने क्रोध और घृणा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, भले ही वे इसे हर दिन आपको उपहार में देते हों.आप अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़े. जो लोग आपको नहीं देख सके, वे अब आपको देखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है.’प्रियंका गांधी ने कहा,’राहुल गांधी, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image