Sunday, May 17, 2026
HomeLatest NewsAssembly Election : सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को SKM विधायक दल...

Assembly Election : सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को SKM विधायक दल का चुना गया नेता,CM के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ

गंगटोक, प्रेम सिंह तमांग को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है जिससे उनके सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है.मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रविवार रात हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 31 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे.

एसकेएम के एक बयान के अनुसार, बैठक में पार्टी महासचिव अरुण उप्रेती ने विधायक दल के नेता के तौर पर तमांग के नाम का प्रस्ताव रखा और सांघा से विधायक सोनम लामा ने इसका अनुमोदन किया. इसके बाद तमांग को निर्विरोध विधायक दल का नेता चुन लिया गया. पार्टी नेताओं ने तमांग को नेता चुने जाने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में समर्पण के साथ काम करने का संकल्प जताया.

रविवार को हुई मतगणना में एसकेएम ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 में से 31 सीट पर जीत हासिल की है.विपक्षी SDF पार्टी को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular