Friday, May 15, 2026
HomeLatest NewsJapan Earthquake: जापान में शक्तिशाली भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर...

Japan Earthquake: जापान में शक्तिशाली भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई तीव्रता, तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake in Japan: जापान के उत्तरी तटीय क्षेत्र में रविवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र इवाते प्रांत के तट पर 10 किमी गहराई में था। झटकों के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की।

Japan Earthquake: उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. भूकंप शाम 5.03 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया.

सुनामी की चेतावनी की गई जारी

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण क्षेत्र में स्थित दोनों परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के किसी तरह के नुकसान या किसी असामान्य घटना की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है. एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में 1 मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है.

देरी से चल रहीं बुलेट ट्रेन

सार्वजनिक प्रसारक NHK ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है. उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं. एनएचके ने बताया कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर और ओमिनाटो बंदरगाह पर लगभग 10 सेंटीमीटर की सुनामी की सूचना है. जेआर ईस्ट रेलवे संचालक के अनुसार, इलाके में बुलेट ट्रेनें देरी से चल रही हैं. क्योडो न्यूज़ के अनुसार, भूकंप के कारण बिजली की आपूर्ति में समस्या आई है.

ये भी पढ़ें: ‘बिहार ने तय किया, मोदी और नीतीश के हाथों को मज़बूत करेगा, तो इसका झटका इटली तक महसूस होगा’, अमित शाह ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular