Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200...

ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मेरठ(उप्र), उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद के मौके पर सड़क पर अदा की गई नमाज के मामले में पुलिस ने 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि घटना के वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गुरुवार को ईदगाह में नमाजियों की संख्या पूरी होने पर लोगों ने सड़क पर बैठ कर नमाज अदा की.शाही ईदगाह में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर नमाजियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई थी.घटना के अगले दिन यानी 12 अप्रैल को रेलवे रोड थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामऔतार सिंह की तहरीर पर 100 – 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया .

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पुलिस द्वारा मना किए जाने के उपरान्त भी अज्ञात नमाजियों ने सड़क पर नमाज अदा की जिससे सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया .

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image